कांग्रेसियों ने फूंका गृह मंत्री का पुतला, डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके विरोध में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में साकची गोलचकर में पुतला दहन किया,जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन तथा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया तथा अमित शाह के इस्तीफे और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में सम्मान देते है।






