लड़कों और लड़कियों में भेद न करें –डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी

लड़कों और लड़कियों में भेद न करें –डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी
आज बीएड विभाग के छात्राओं द्वारा लैंगिक समानता पर एक रैली आयोजित किया. जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी और बीएड विभाग के समन्वयक प्रो डोरिस दास थी. इस अवसर पर डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा की हमें समाज को यह जागरूक करना है की लड़की लड़कियों में भेद न करें. दोनों को समान रूप से शिक्षा एवं अन्य अधिकार दें. समाज में रूढ़िवादियों को खत्म करें. प्रो डोरिस दास ने कहा कि लड़कियां भी लड़कों के तरह सभी काम करने में सक्षम है. इसलिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा की लड़के लड़की में भेद न करें. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि एक मां-बाप के पुत्र और पुत्री दोनों पैदा होते हैं. इसलिए दोनों का अधिकार बराबर है. अब न्यायालय द्वारा भी दोनों का समान अवसर दिया है. इस रैली का नेतृत्व प्रो दीपिका कुजूर कर रही थी. इस अवसर पर डॉ पूनम ठाकुर, डॉक्टर अपराजिता, डॉ श्वेता बागडे, डॉ जया शर्मा प्रो प्रोफेसर इंदु सिंहा, प्रो दीपिका कुजूर, प्रो मोइत्री, प्रो प्रीति सिंह, प्रो प्रेमलता कुमारी, प्रो प्रियंका भगत थी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई