जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत दुकानों के सामानों को सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आज दिनांक 13.12.2024 को जुगसलाई नगर परिषद की टीम के द्वारा जुगसलाई नगर परिषद स्टेशन रोड से चौक बाजार, कुम्हार पाड़ा, पुरानी बस्ती रोड, श्रुति चौक, गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड आदि क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में दुकानों के सामानों को सड़क पर रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उनके सामानों को सड़क व नाली पर से हटवाया गया एवं उन्हें ऐसा नहीं करने हेतु शख्त चेतावनी दी गई।
इसके साथ ही नगर परिषद के टीम के द्वारा जांच अभियान के क्रम में निम्न बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है :
• नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करने वालों व्यापारियों/ दुकानदारों को नगर परिषद से ट्रेड लाइसेंस लेने के पश्चात ही व्यापार करने हेतु निर्देशित किया गया।
• नगर परिषद क्षेत्र में निवास करने वाले सभी आम नागरिक जो अब तक अपने भवन का सेल्फ एसेसमेंट नहीं कराए है वे जल्द से जल्द नगर परिषद के कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में आकर अपना भवन का असेसमेंट कराते हुए होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।
• वैसे होल्डिंग टैक्स बकायदार जो अब तक अपने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किए हैं वे नगर परिषद कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में आकर या संबंधित टैक्स कलेक्टर के माध्यम से समय पर होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।
•प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग/बिक्री करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल प्लास्टिक का आयात/ बिक्री/भंडारण आदि ना करें।
उपरोक्त आदेशों /हिदायतों का उल्लंघन करने की स्थिति में नगर पालिका अधिनियम की सु सुगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार, श्रीमती स्नेहा श्री, कनीय अभियन्ता श्री दीपक सिंकू, श्री तनुज जैन, श्री रिशु सिन्हा , अजित कुमार, कर संग्रहक एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के टीम लीडर बुद्धेश्वर मंडल, टैक्स कलेक्टर, कार्यालय के गृह रक्षक समेत अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।






