प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (डीएलईडी) और बीएड के समस्याओं का निदान हो– डॉ विशेश्वर यादव

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (डीएलईडी) और बीएड के समस्याओं का निदान हो– डॉ विशेश्वर यादव
बीएड एवं प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (डीएलइएड )को लेकर ग्रेजुएट महाविद्यालय बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने झारखंड के शिक्षा मंत्री से उनके आवास, घोड़ाबांदा जाकर मिले. सबसे पहले उन्होंने पुष्प गुछ देकर बधाई दिया. फिर बीएड विभाग में जो समस्या है, उसको विस्तार से बताया. फिर पूरे झारखंड में बंद पड़े प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण. (डीएलईडी) को फिर से चालू करने का आग्रह किया. क्योंकि भारत सरकार के एनसीटीई, नई दिल्ली के द्वारा पूरे झारखंड में जहां-जहां प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा था उसकी मान्यता प्राप्त थी और उनका अलग भवन तथा उसमें स्वीकृत पद भी है. लेकिन पिछले वर्ष उसे बंद कर दिया गया था और उनके शिक्षक को अन्य कार्यों में लगा दिया गया है. जो गलत है, अगर शिक्षक की कमी है, तो सरकार नई नियुक्तियां जल्द से जल्द करें अथवा सरकारी महाविद्यालयों में चल रहे बीएड के शिक्षकों का समायोजन कर फिर से प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण चालू करें, जिससे झारखंड के छात्र-छात्राओं का कम पैसे में प्रशिक्षण की पढ़ाई हो सके.
माननीय मंत्री महोदय ने यह समस्या को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया की आने वाले दिनों में हमारी सरकार इसका निदान करेगा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई