जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करेगी हेमंत सरकार – डा.अजय
चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को डा. अजय ने दी बधाई

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर डा. अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने का साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी. यह सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जाएगा.
डा. अजय ने कहा कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा. प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन सरकार को ना सिर्फ अपना समर्थन दिया बल्कि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने का भी काम किया. इसके लिए राज्य की जनता की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है. चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने समाज को तोड़ने के लिए एवं आपस में विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया वो शर्मानाक एवं निंदनीय है. बावजूद इसके चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं मूकदर्शक बनी रही. यह जनता ही है जिसने ऐसी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई