कर्ज वापस करने के बहाने महिला को बुलाकर किया रेप, हत्या करने की कोशिश

रांची: झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं रुक नहीं रहीं। दुमका और पलामू के बाद अब अब राज्य के गढ़वा जिले में एक महिला से रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता बिहार के पटना की रहने वाली है। युवती को जान से मारने की कोशिश भी की गई। युवती ने साहस दिखाया और उसकी जान बच गई। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

buzz4ai

बताया जा रहा है कि गढ़वा के बंशीधर नगर का रहनेवाला जहारुद्दीन अंसारी गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था। पटना की इस युवती का पति भी वहीं काम करता था। पीड़िता के पति ने जहीरुद्दीन अंसारी को 45 हजार रुपए कर्ज दिए थे। जहीरुद्दीन अंसारी कर्ज लेने के बाद गढ़वा आ गया था। जहीरुद्दीन ने कर्ज वापस करने के बहाने महिला को गढ़वा बुलाया। महिला पटना से ट्रेन से बंशीधर नगर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उसने जहीरुद्दीन को फोन किया। जहीरुद्दीन ने महिला को ये कहा कि वह घर पर पैसे वापस करेगा। अपने घर ले जाने के क्रम में बेलपहाड़ी के इलाके में जहीरुद्दीन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला किसी तरह वहां से बच के निकली और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए पुलिस ने बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Leave a Comment

Recent Post

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी हुए शामिल

बिरसानागर क्षेत्र में ₹34 लाख से अधिक की छह विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, कहा- मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता।

Live Cricket Update

You May Like This