AAP-कांग्रेस ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में लोकसभा सीटों के शेयरिंग पर किया बड़ा ऐलान

दिल्ली। AAP-कांग्रेस ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में लोकसभा सीटों के शेयरिंग पर बड़ा ऐलान किया. AAP की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से ​​मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी. दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था.

उन्होंने कहा कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और सीट शेयरिंग समझौता फाइनल हुआ. मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीटें गई हैं. वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी. हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई