दुर्ग। एसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देशानुसार आगामी दीपावली धनतेरस त्योहार के दौरान मार्केट क्षेत्र में होने वाली भीड़ को देखते हुए दुर्ग भिलाई को 4 जोन क्षेत्र में विभाजित किया गया है जिसमें प्रत्येक मार्केट क्षेत्र का एक बीट प्रभारी होगा जो अपने मोटरसाइकिल से लगातार अपने बीट क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्था को सरल एवं सुरक्षित बनाने का कार्य करेगा जिससे मार्केट क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो ।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट में सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व स्टॉफ के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है.






