दीवार में बनाया टमाटर पुलाव आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री

चावल – 1 कप (पके हुए)

टमाटर – 3

हरी मिर्च – 1

घी – 2 से 3 टेबल स्पून

मटर – ½ कपहरा

धनिया – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

करी पत्ता – 8 से 10

अदरक – 1 इंच (पेस्ट)

गरम मसाला

बड़ी इलाइची -2,

दालचीनी-½ इंच टुकडा़,

लौंग-4,

काली मिर्च-8 से10

जीरा – ½ छोटी चम्मच

नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि –

1.पुलाव के लिए टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. इसके बाद, साबुत मसाले जैसे कि बड़ी इलाइची (छीलकर), दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को मोटा-मोटा दरदरा कूट लीजिए.

2.पैन में घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर मटर डाल दीजिए और 1 मिनिट ढककर के पका लीजिए. मटर के पक जाने पर इन्हें प्याले में निकाल लीजिए

3.उसी पैन में जीरा डाल लीजिए. इसके बाद, घी में दरदरे कुटे मसाले भी डाल दीजिए और मसाले को भून लीजिए. फिरइसमें टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कीजिए, अदरक का पेस्ट, करी पत्ते भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से घी अलग न होने लगे.

4.मसाला भुनकर तैयार है, मसाले में मटर, नमक, आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही, पके चावल भी डाल दीजिए. धीमी आंच पर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए.

5.टमाटर पुलाव बनकर के तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए और इसके चारों ओर हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए. स्वाद में लाज़वाब टमाटर पुलाव को दही या अचार के साथ सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

Leave a Comment