सोनारी आंध्रा समिति का 26 व वर्ष पर आयोजित भव्य गणेश पूजा का प्राण प्रतिष्ठा पुरोहित द्वारा किया गया

जमशेदपुर : सोनारी आंध्रा समिति का 26 व वर्ष पर आयोजित भव्य गणेश पूजा का प्राण प्रतिष्ठा पुरोहित नागेश्वर राव द्वारा किया गया
इस अवसर पर अध्यक्ष के श्रीनिवास राव ने कहां की भगवान गणेश लोगो के कष्ट निवारक कर बुद्धि देते हैं और काम को पूरा करने की शक्ति भी। वे बाधाएं मिटाकर अभय देते हैं और सही- गलत का भेद बताकर न्याय भी करते हैं। गणेश के इन रूपों में उनके प्रथम पूज्य होने का कारण छिपा है। और उन्होंने कहा भगवान गणेश वास्तव में प्रकृति की शक्तियों का विराट रूप हैं। मुद्गल और गणेश पुराण में विघ्नहर्ता गणेशजी के 32 मंगलकारी रूप बताए गए हैं। और कहा यहां गणेश पूजा दक्षिण भारतीय के अनुसार आयोजन किया जाता है
इस मौके पर विशेष रूप से अध्यक्ष के श्रीनिवास राव उपाध्यक्ष ई धर्मा राव, पी बलराम शर्मा, महासचिव के हनुमंत राव, सहसचिव के राम जोगा राव , ट्रेजर सुधाकर राव, कृष्ण राव और महिला ग्रुप में के मनी, वे दुर्गा ,टी सुभद्रा ,के सविता ,ए शशि ,के कविता, बी राधा, के जया यस जानकी, पी सरस्वती उपस्थित थे .

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई