जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरारपाड़ा निवासी लालजी प्रसाद की घर बाइक से आए अपराधियों ने मंगलवार दोपहर फायरिंग कर दी.

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरारपाड़ा निवासी लालजी प्रसाद की घर बाइक से आए अपराधियों ने मंगलवार दोपहर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर भी फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग खड़ी हुए. यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. इधर, सूचना पाकर प्रभारी डीएसपी मुख्यालय 2 अनिमेष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए लालजी प्रसाद ने बताया कि इसके पूर्व भी चार बार गोलियां चल चुकी है. एक गोली कार के दरवाजे पर चलाई गई जबकि दुसरी गोली घर के दीवार पर जा लगी. लालजी प्रसाद ने बताया कि एक माह पूर्व भी अजय गौड़ ने रंगदारी को लेकर सीएच एरिया के पास उनपर गोली चलाई थी. हालांकि इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई जिसके बाद फिर से उन्हें डराने के लिए फायरिंग की गई है.

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
इधर, पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की. सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है. फूटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइल पर सवार होकर दो अपराधी मौके पर पहुंचे. उनमें से पीछे बैठे अपराधी ने हथियार निकाला और एक गोली कार पर चलाई. वहीं दूसरी गोली उनके घर पर चलाई. फायरिंग करने वाले की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी पिंटू यादव उर्फ भैंसा के रुप में की गई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पर वह फरार बताया जा रहा है.।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई