मेष राशि
आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा. इस राशि के जातकों को प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, जिससे बिजनेस अच्छा रहेगा. गाड़ी, जमीन या घर की खरीदरी कर सकते हैं.
क्या न करें- भावनाओं में बहकर कोई फैसला ना लें.
वृषभ राशि
आज के दिन आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. आपको बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर में सुख-शांति रखने के लिए संयम बरतें.
क्या न करें- गृह क्लेश की शुरुआत ना करें.
मिथुन राशि
आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. आपकी आय के नए मार्ग खुलेंगे. आपके प्रेम एवं संतान से आपको कोई तकलीफ नहीं मिलेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा.
क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें.
कर्क राशि
बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सफल रहेगा. जीवन में प्रेम का गमन होगा. आपकी सेहत भी बनी रहेगी. संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
क्या न करें- आज कहीं भी पूंजी का निवेश ना करें.
सिंह राशि
आज आपके प्रेम में कलह होने की आशंका है. संतान से दूरी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा. जातकों के पास धन की आवक बढ़ेगी. व्यापारियों की स्थिति अच्छी रहेगी.
क्या न करें- ज्यादा सोच-विचार में ना उलझें.
कन्या राशि
आज आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. जीवन मे नए मार्ग खुलेंगे, आपके पास चुनाव के विकल्प होंगे. बाकी दिन शांति से गुजरेगा, कोई तकलीफ नहीं होगी.
क्या न करें- आज हाथ रोककर रखें, अधिक खर्चा न करें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के पास धनवर्षा होगी, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मुमकिन है कि आपको भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो. मन परेशान रहेगा. आपमे परिवार में कोई नया सदस्य भी जुड़ने वाले है.
क्या न करें- बाहरी लोगों से दूरी न बनाएं, उनसे खुश होकर मिलें.
वृश्चिक राशि
छात्र वर्ग को सफलता मिलेगी. नौकरी को लेकर आ रही बाधाएं और चिंता दूर होगी. घर-परिवार में शांति स्थापित होगी, मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे. धार्मिक पुस्तक बांटें.
क्या न करें- पूजा-पाठ से दूरी न बनाएं, हनुमान जी के मंदिर जाएं.
धनु राशि
नौकरी को लेकर प्रफुल्लित रहेंगे. घर मे तुलसी को जल समर्पित करें और उसके पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें. आपके लिए गाय को केला खिलाना शुभ होगा.
क्या न करें- एक समय पर एक से अधिक काम न करें.
मकर राशि
छात्र वर्ग पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे लेकिन उदास न हों, जल्द ही आपके दिन परिवर्तित होंगे. आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. हनुमान जी को याद करें और उनकी उपासना करें.
क्या न करें- चिंतामुक्त रहें और भगवान में ही अपना ध्यान लगाएं.
कुम्भ राशि
किआज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लेकिम छात्र वर्ग कुछ चिंता में हो सकता है. लव लाइफ और वर्क लाइफ में बैलेंस स्थापित करने की जरूरत है. हर कार्य प्लानिंग के तहत करें, ताकि सफलता प्राप्त हो सके.
क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.
मीन राशि
आज के दिन आप भावुक बने रहेंगे, लेकिन आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. मित्रों से खूब सहयोग मिलेगा. नौकरी में जल्द प्रमोशन होने की संभावना भी बन रही है.
क्या न करें-आज के दिन कोई भी नई शुरुआत ना करें.






