डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलटी कार, दो घायल
साकची थाना अंतर्गत कोर्ट रोड में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और बीच सड़क पर पलट गई. इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है.कार में ही फंसे युवक
बताया जा रहा है दोनों कार सवार काफी नशे की हालत में थे, इस कारण उनका कार पर से नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार कुछ दूर तक घसीटती चली गई. दोनों युवक कार में फंस गए जिन्हें राहगीरों ने किसी तरह से बाहर निकला और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. पुलिस गाड़ी को जब्त कर लिया है और थाना ले गई है.।






