आतंकियों से एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नलल और एक मेजर शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाडोले इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरुआती गोलीबारी में कर्नल और पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी घायल हो गए हैं। विवरण बाद में मुहैया कराया जाएगा।”

नॉर्दन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा, “पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने के लिए विदेशी आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। इस साल जम्मू-कश्मीर में 2.25 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है और पाकिस्तान ऐसा होने से रोकने की कोशिश कर रहा है। हम पाकिस्तान को सफल नहीं होने देंगे। Also Read – ‘शांति बातचीत से आती है’: फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक वार्ता की वकालत की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई