झारखंड में आज लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जाहिर की है। 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में इस दौरान वज्रपात की संभावना जाहिर की गयी है। राज्य के कई हिस्सों में लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गयी है। 17 सितंबर के बाद से किसी तरह का अलर्ट नहीं है लेकिन तबतक लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है। आज जिन इलाकों में बारिश की संभावना है उनमें रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला के साथ- साथ पश्चिम सिंहभूम के साथ- साथ राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
कैसा होगा तापमान कहां होगी झारखंड में आज लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जाहिर की है। 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
कैसा होगा तापमान कहां होगी बारिश
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी लेकिन जिन इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो सहित कई इलाके शामिल है।
साइक्लोन सर्कुलेशन है बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में इसके निम्न दबाव से गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना जाहिर की गयी है। दबाव ओडिशा के दक्षिण और आंध्रप्रदेश के उत्तरी भाग से होकर पश्चिम उत्तर की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है । साईक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी तक बन रहा है। छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर यह गुजर रहा है यही वजह है कि झारखंड में अच्छी बारिश हो रही है।






