फ्लैट में किया रेप, प्रेमी के खिलाफ विश्वविद्यालय की छात्रा ने की शिकायत

दिल्ली। दिल्ली में शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने जेएनयू छात्रा के साथ बलात्कार किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दक्षिण दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा शिकायतकर्ता केके ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले एक संस्था के माध्यम से एक व्यक्ति एके से हुआ। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा,”वे दोस्त बन गए।

इस साल 3 अप्रैल को, वह वजीराबाद में अपने फ्लैट पर थी। वह आया और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब वह उससे शादी करने से इनकार कर रहा है।” डीसीपी ने कहा, “वजीराबाद पुलिस स्टेशन में धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की जा रही है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान