पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति फरार

दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में 27 वर्षीय एक महिला पर उसके पति ने बुधवार को किसी नुकीली चीज से कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान सलमा के रूप में हुई है और वह दयालपुर क्षेत्र के मूंगा नगर की निवासी है, उस पर उसके पति ने शाम करीब 6 बजे उनके घर पर हमला किया था। पूर्वोत्तर के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा, “उनके सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी है और फिलहाल जग प्रवेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।”

सलमा का पति अजीम फिलहाल फरार है। डीसीपी ने कहा, “हम दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।“ उन्‍होंने कहा, “अजीम का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अपराध के पीछे के मकसद की अभी भी जांच की जा रही है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान