आज 9 सितम्बर शनिवार को विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा गोविन्दपुर में
विश्व की अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” को जन जन – मन मन तक पहुंचाने एवम जनमानस का कल्याण तथा विश्वशान्ति स्थापना हेतु भव्य “स्वर्वेद यात्रा” निकाली गई।
विहंगम योग संत समाज के स्तम्भ सह झारखंड के प्रमुख परामर्शक कन्हैया लाल अग्रवाल जी की अध्यक्षता में निकाली गई “स्वर्वेद यात्रा” का
शुभारंभ पंडित योगेन्द्र नाथ पाण्डेय जी द्वारा शंख बजाकर किया गया, कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा नें किया।
200 से अधिक जिज्ञासुओं संग निकली यात्रा गोविन्दपुर मुख्य मार्ग से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए, कॉलोनी पार कर पुनः मुख्य मार्ग पर आकर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान “जय स्वर्वेद कथा” की धुन बजती रही एवम ब्रम्हविद्या विहंगम योग की जय, सद्गुरु देव भगवान की जय, स्वर्वेद महामन्दिर धाम की जय के नारे लगते रहे।
आयोजन में कन्हैया लाल अग्रवाल, नीरज मिश्रा, कुबेर शर्मा, संयोजक उमेश यादव, पंडित योगेन्द्रनाथ पाण्डेय, आशा पाण्डेय, रामावतार अग्रवाल, घनश्याम गोयल, भीमराज अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, युवा प्रभारी रौशन पाण्डेय, बीरबल प्रसाद, कन्हैया मिश्रा एवम अनिल सिंह का विशेष सहयोग रहा।





