इराक के खिलाफ दूसरी पेनल्टी संदिग्ध थी : गुरप्रीत

खेल: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने यहां किंग्स कप सेमीफाइनल में शूटआउट में 4-5 से मिली हार के बाद इराक को मिली दूसरी पेनल्टी को संदिग्ध करार दिया। करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम ने विवादास्पद पेनल्टी पर एक गोल गंवाया और अपनी से ऊंची रैंकिंग वाली इराक पर पहली जीत दर्ज करने से चूक गयी। भारतीय टीम 79वें मिनट तक 2 – 1 से आगे थी जब रेफरी ने इराक को पेनल्टी दी। इराक के स्ट्राइकर ऐमेन गाधबान बाक्स में दो डिफेंडरों से भिड़ गए थे। यह पेनल्टी नहीं लग रही थी लेकिन ऐमेन ने इस पर गोल दागकर स्कोर 2 – 2 से बराबर कर दिया। इराक ने शूटआउट में 5 – 4 से जीत दर्ज की।

शूटआउट में भारत के लिये ब्रेंडन फर्नांडिस गोल नहीं कर सके। फीफा रैंकिंग में इराक 70वें स्थान पर है जबकि भारतीय टीम 99वें स्थान पर है। संधू ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) से कहा, ‘‘ जाहिर तौर पर, इस हार को पचाना कठिन है। मैं मानता हूं कि हम मैच जीतने की स्थिति में थे। दुर्भाग्य से, जो दूसरी पेनल्टी दी गयी, वह संदिग्ध थी।’’ संधू ने छेत्री की अनुपस्थिति के बावजूद टीम के समग्र प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। छेत्री की गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व कर रहे संधू ने कहा, ‘‘ मैंने जो सोचा था टीम ने उससे कहीं ज्यादा बेहतर किया है। हमें बस खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। हमें थोड़ा और धैर्यवान और सकारात्मक होना होगा। इस मुकाबले में हमने धैर्य दिखाया।‘‘

दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING राशन की दुकान में लगी आगमोदी, हसीना ने बातचीत की, आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान कियाटीएसआरटीसी ने राखी लकी ड्रा विजेताओं की घोषणा की, नकद पुरस्कार दिएतनूर की हिरासत में मौत: एक्शन काउंसिल ने दवा की खुराक का पता लगाने के लिए किए गए रासायनिक परीक्षण पर चिंता जताई15 किलो हेरोइन जब्त, रखी गई थी भूसे में छिपाकरG20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे सुनक, कहा- ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते की गारंटी नहींगोवा के राज्यपाल ने 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ‘मशाल’ लॉन्च कियाघर में मृत पाई गईं बहनों की चोरी के प्रयास के दौरान हत्या की गई थीकृषि क्षेत्र संकट में: लोकेशकार छीनने के हमले में भारतीय-श्रीलंकाई मूल के डेमोक्रेटिक पार्टी के पदाधिकारी लहूलुहान हो गए Home/खेल/इराक के खिलाफ दूसरी… खेल इराक के खिलाफ दूसरी पेनल्टी संदिग्ध थी : गुरप्रीत Manish Sahu8 Sept 2023 11:54 PM x हमें फॉलो करें खेल: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने यहां किंग्स कप सेमीफाइनल में शूटआउट में 4-5 से मिली हार के बाद इराक को मिली दूसरी पेनल्टी को संदिग्ध करार दिया। करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम ने विवादास्पद पेनल्टी पर एक गोल गंवाया और अपनी से ऊंची रैंकिंग वाली इराक पर पहली जीत दर्ज करने से चूक गयी। भारतीय टीम 79वें मिनट तक 2 – 1 से आगे थी जब रेफरी ने इराक को पेनल्टी दी। इराक के स्ट्राइकर ऐमेन गाधबान बाक्स में दो डिफेंडरों से भिड़ गए थे। यह पेनल्टी नहीं लग रही थी लेकिन ऐमेन ने इस पर गोल दागकर स्कोर 2 – 2 से बराबर कर दिया। इराक ने शूटआउट में 5 – 4 से जीत दर्ज की। Also Read – अमेरिकी ओपन : कोको गॉफ और आर्यना सबालेंका में होगा खिताबी मुकाबला शूटआउट में भारत के लिये ब्रेंडन फर्नांडिस गोल नहीं कर सके। फीफा रैंकिंग में इराक 70वें स्थान पर है जबकि भारतीय टीम 99वें स्थान पर है। संधू ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) से कहा, ‘‘ जाहिर तौर पर, इस हार को पचाना कठिन है। मैं मानता हूं कि हम मैच जीतने की स्थिति में थे। दुर्भाग्य से, जो दूसरी पेनल्टी दी गयी, वह संदिग्ध थी।’’ संधू ने छेत्री की अनुपस्थिति के बावजूद टीम के समग्र प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। छेत्री की गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व कर रहे संधू ने कहा, ‘‘ मैंने जो सोचा था टीम ने उससे कहीं ज्यादा बेहतर किया है। हमें बस खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। हमें थोड़ा और धैर्यवान और सकारात्मक होना होगा। इस मुकाबले में हमने धैर्य दिखाया।‘‘ Also Read – शतरंज ब्लिट्ज टूर्नामेंट में आर प्रग्गनानंद ने लगातार पांच जीत दर्ज की और 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें विनम्र होने की जरूरत है और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम उस तरह से मौके नहीं गंवायें। दुर्भाग्य से, इराक को वापसी करने और मैच जीतने का मौका मिला।’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए हमें उन्हें मौका देने से बचना होगा। टीम को इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की ज़रूरत है क्योंकि हमारे पास एक और मैच है। हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि हम अच्छे से आराम करें और उस मुकाबले के लिए तैयार रहे।’’ इस हार के साथ भारत का इस साल 12 मैचों का विजय अभियान भी थम गया। भारत का सामना अब कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में लेबनान से होगा। फाइनल इराक और थाईलैंड के बीच खेला जायेगा।

Leave a Comment