खेल: कोको गॉफ और आर्यना सबालेंका ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया। फ्लोरिडा की रहने वाली 19 वर्षीय गॉफ ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण पड़े व्यवधान और चेक गणराज्य की 27 वर्षीय करोलिना मुचोवा की चुनौती से पार पाकर 6-4, 7-5 से जीत दर्ज करके पहली बार फ्लशिंग मीडोज में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अमेरिका की मेडिसन कीज को0-6, 7-6 (1), 7-6 (10-5)से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बेलारूस की 25 वर्षीय खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका का ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 1-5 था और एक समय ऐसा लग रहा था कि वह फ्लशिंग मीडोज पर फिर से सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाएगी। कीज ने पहला सेट 30 मिनट में जीतने के बाद दूसरे सेट में भी 5-3 से बढ़त हासिल कर रखी थी लेकिन इसके बाद सबालेंका ने जबर्रदस्त वापसी की। सबालेंका ने मैच के बाद कहा,‘‘ आपको प्रयास जारी रखने होते हैं और मैंने भी ऐसे ही किया। आपको यह सोचना चाहिए कि हो सकता है कि आप मैच का पासा पलट दो। मेरा सौभाग्य कहो या चमत्कार मैं नहीं जानती लेकिन मैं इस मैच में पासा पलटने में सफल रही।’’
दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर जी20 का लोगो बनायाफिजियोथेरेपी विभिन्न बीमारियों को ठीक करने में मददराष्ट्रपति मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 विशेष रात्रिभोज की सूची में 170 अतिथिनास्ते में बनाये मसाला कॉर्न टोस्ट,फॉलो करे रेसिपीकेटी रामा राव ने मंत्रियों से कहा, 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन उत्साह से मनाएंहैदराबाद की बढ़ती निर्माण लागत संपत्ति खरीदारों के बजट को प्रभावितओडिशा आदर्श विद्यालय में प्रवेश के लिए सांसद का फर्जी पत्रबनाये तंदूरी चिकन पॉपकॉर्न,जाने रेसिपीयाचिकाकर्ता को तुरंत रिहा किया जाए, हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेशजी20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तैयारी Home/खेल/अमेरिकी ओपन : कोको गॉफ… खेल अमेरिकी ओपन : कोको गॉफ और आर्यना सबालेंका में होगा खिताबी मुकाबला Manish Sahu9 Sept 2023 12:19 AM x हमें फॉलो करें खेल: कोको गॉफ और आर्यना सबालेंका ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया। फ्लोरिडा की रहने वाली 19 वर्षीय गॉफ ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण पड़े व्यवधान और चेक गणराज्य की 27 वर्षीय करोलिना मुचोवा की चुनौती से पार पाकर 6-4, 7-5 से जीत दर्ज करके पहली बार फ्लशिंग मीडोज में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अमेरिका की मेडिसन कीज को0-6, 7-6 (1), 7-6 (10-5)से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। Also Read – शतरंज ब्लिट्ज टूर्नामेंट में आर प्रग्गनानंद ने लगातार पांच जीत दर्ज की और 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बेलारूस की 25 वर्षीय खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका का ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 1-5 था और एक समय ऐसा लग रहा था कि वह फ्लशिंग मीडोज पर फिर से सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाएगी। कीज ने पहला सेट 30 मिनट में जीतने के बाद दूसरे सेट में भी 5-3 से बढ़त हासिल कर रखी थी लेकिन इसके बाद सबालेंका ने जबर्रदस्त वापसी की। सबालेंका ने मैच के बाद कहा,‘‘ आपको प्रयास जारी रखने होते हैं और मैंने भी ऐसे ही किया। आपको यह सोचना चाहिए कि हो सकता है कि आप मैच का पासा पलट दो। मेरा सौभाग्य कहो या चमत्कार मैं नहीं जानती लेकिन मैं इस मैच में पासा पलटने में सफल रही।’’ Also Read – भारत में हो रहा WWE, John Cena के साथ भिड़े ये रेसलर सबालेंका अगर हार भी जाती तो तब भी उनका सोमवार को जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचना तय था। फ्रेंच ओपन 2022 की उपविजेता गॉफ ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच छठे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। अमेरिका की खिलाड़ी दूसरे सेट में 5-3 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थी। उन्होंने तब पहला मैच प्वाइंट गंवाया। छठी वरीयता प्राप्त गॉफ इस बीच दर्शकों से और समर्थन की अपील करती रही और आखिर में मुचोवा को हराने में सफल रही। वह पिछले 22 वर्षों में फ्लशिंग मीडोज में फाइनल में पहुंचने वाली पहली अमेरिकी किशोरी हैं। उनसे पहले 2001 में सेरेना विलियम्स ने यह मुकाम हासिल किया था। गॉफ ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैं इस टूर्नामेंट को देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए फाइनल में जगह बनाना मेरे लिए काफी मायने रखता है।
यह जश्न का समय है लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि शनिवार को होने वाले फाइनल में आप सभी मेरा समर्थन करने के लिए आएंगे।’’ वह पहला सेट जीतने के बाद जब दूसरे सेट में 1-0 से आगे चल रही थी तो चार प्रदर्शनकारियों ने खेल में बाधा डाली। इन चारों को गिरफ्तार करके बाहर कर दिया गया। इस कारण लगभग 50 मिनट तक खेल रुका रहा और इस बीच दोनों खिलाड़ियों ने लॉकर रूम में समय बिताया।






