डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी बेबी देवी को मिली भारी बहुमत से जीत पर शुक्रवार को जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर खूब जमकर अबीर गुलाल की होली खेली एवं ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. इश दौरान आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर जेएमएम के जिला कमिटी के कार्यकारी सदस्य युगल किशोर मुखी ने कहा कि डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में मिली यह जीत झारखंड मुक्ति मोर्चा सह इंडिया गठबंधन की जीत है. चार साल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार द्वारा विकास के कई कार्य किए गए है. जिसके कारण डुमरी उपचुनाव में लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है. सरकार द्वारा आम लोगों के बेहतरी के लगातार प्रयास किया जा रहा है. डुमरी विधानसभा उपचुनाव का यह परिणाम उसका प्रतिक है. स्व. जगन्नाथ महतो द्वारा किए गए कार्यों के प्रति लोगों ने अपना विश्वास व्यक्त करते पार्टी को जीत दिलायी है. यही डुमरी विधानसभा के लोगों द्वारा स्व, जगन्नात महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इस अवसर पर जेएमएम के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.





