नई दिल्ली . प्रेम कहानी किसी की भी हो, पढ़ने-सुनने में काफी रोचक लगती हैं. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर के पूर्व डीएम रहे संजय कुमार खत्री की लव स्टोरी (Sanjay Kumar Khatri IAS Love Story) काफी मशहूर है. इसकी वजह से उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए थे लेकिन उन्होंने हर आरोप को सिरे से खारिज कर दिया.
-ADVERTISEMENT-
Ads by
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था (UP IAS Transfer List). इस लिस्ट में आईएएस संजय कुमार खत्री का भी नाम था. उन्हें नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक या एसीईओ बनाया गया है (Greater Noida ACEO). पढ़िए संजय कुमार खत्री और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी की लव स्टोरी.






