कर्नाटक में यह कैसी हैवानियत! बकरी से किया रेप, वीडियो वायरल होने पर हुई गिरफ्तारी

नई दिल्‍ली. कर्नाटक के रामानगर जिले में स्थित चन्नापटना इलाके में बीते सप्‍ताह एक युवक द्वारा बकरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान रुहिद अहमद के रूप में हुई है. वो पेशे से ऑटो ड्राइवर है. वो इंदिरा कॉटेज स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में इस वारदात को अंजाम दे रहा था. एक फल विक्रेता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की.

पुलिस के मुताबिक रुहिद अहद पर आईपीसी की धारा- 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम,1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक यह घटना एक सितंबर की है. एक फल विक्रेता ने देखा कि आरोपी जोर जबर्दस्‍ती से एक बकरी को निर्माणाधीन इमारत में ले जा रहा था. उसने वहां जाकर देखा और पाया कि आरोपी बकरी के साथ गलत काम कर रहा था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई