बीड तलाब बस्ती नंबर दो निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनकी बस्ती में बडे़ स्तर पर चिट्टा बिक रहा था। जब से नशा विरोधी कमेटी बनी तब से चिट्टा बिकना बंद हो गया। अब तस्करों ने नया हथकंडा अपनाते हुए पैरासिटामोल की गोलियों को पीस कर उनका पाउडर चिट्टा कहकर बेचना शुरू कर दिया।
बठिंडा में चिट्टा तस्करों ने नया हथकंडा अपना लिया है। तस्कर गोलियां पीस कर उनके पाउडर को चिट्टा कहकर बेचने लगे हैं। बुधवार रात बीड तलाब बस्ती नंबर 2 में इसी तरह का मामला सामने आया। एक तस्कर प्रदीप सिंह की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने की है।
बीड तलाब बस्ती नंबर दो निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनकी बस्ती में बडे़ स्तर पर चिट्टा बिक रहा था। जब से नशा विरोधी कमेटी बनी तब से चिट्टा बिकना बंद हो गया। अब तस्करों ने नया हथकंडा अपनाते हुए पैरासिटामोल की गोलियों को पीस कर उनका पाउडर चिट्टा कहकर बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले तस्कर प्रदीप सिंह की वीडियो बनाई। उसके बाद कमेटी सदस्य एवं बस्ती के लोगों के सामने उससे एक काले रंग की पुड़िया बरामद की जिसमें गोलियों का पाउडर था।
विजय ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने प्रदीप सिंह की वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर उसके पास से गोलियों का पाउडर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।






