हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नांगल मूंदी में बुधवार देर शाम उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब किसी असामाजिक तत्व ने समुदाय विशेष से जुड़ी हरे रंग की चादर मंदिर में चढ़ा दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के थाना खोल पुलिस गांव में पहुंच गई।
रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी में मंदिर के पास एकत्र हुए ग्रामीण
इसी बीच रात को गांव में पंचायत शुरू हो गई। देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने की कारवाई में जुटी हुई थी। जन्माष्टमी पर्व पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए यह कार्रवाई की गई मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरपंच सुंदर देवी की शिकायत पर पुलिस पहुंची। इससे पूर्व गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है।






