क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को जगह मिली, उसके पीछे की रणनीति क्या है?

भारत में मंगलवार को दोपहर के डेढ़ बजे का वक़्त होने वाला था.

क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें श्रीलंका से आने वाली ख़बर पर टिकी थी, जहाँ कैंडी के अर्ल रीजेंसी होटल के कांग्रेस हॉल में इंतज़ार अब हलचल में बदलने लगी थी.

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान करने पहुँचते हैं. कुछ ही पलों में अगरकर 15 नामों की घोषणा करते हैं.

कप्तान रोहित शर्मा का कहना था, “हम ख़ुश हैं. संतुलन और गहराई के साथ इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था. हमारी टीम में तीन ऑलराउंडर, चार गेंदबाज़और छह बल्लेबाज़ हैं.”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई