क्या खाना आपके मूड को प्रभावित करता है? क्या खाना आपके सोचने के तरीके में बदलाव ला सकता है? हमारे आहार और हमारे मानसिक स्वास्थ्य के बीच का रिश्ता समझना थोड़ा मुश्किल है.
अब तक इस विषय पर हुए शोध कहते हैं कि हम क्या खाते हैं और कैसा महसूस करते हैं, इन दोनों के बीच गहरा संबंध है.
खाना आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है. आज कल सेलिब्रिटी भी अपने अपने डायट प्लान लेकर आते हैं. एक अनुमान के मुताबिक़ डायट खाने का लगातार बढ़ता बाज़ार करीब 250 बिलयन डॉलर का उद्दयोग बन चुका है.
वज़न कम करने की कोशिश कर रहे दो हज़ार लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाता चला कि इनमें से जिन लोगों ने अपना वज़न थोड़ा भी घटाया, उनमें से 80 फ़िसदी लोग में डिप्रेशन के लक्षण पाए गाए.






