विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ट्रेडोस एडनॉम गेब्रियेसस जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली में होंगे. उनके साथ संगठन के बड़े अधिकारी भी होंगे.
माना जा रहा है कि ये लोग अपने सहकर्मी अचार्य का साथ देंगे. ऐसे में दोनों ही पक्ष अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए एसईएआरओ देशों को मनाने में सक्रिय रहेंगे. साथ ही नेपाल और बांग्लादेश दोनों पक्षों की कोशिश होगी कि वो उन देशों को भी प्रभावित करें जो अहम भूमिका अदा कर सकते हैं.
साइमा वाज़ेद बुधवार को आसियन समिट में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन के साथ इंडोनेशिया पहुंचीं.
जकार्ता में साइमा वाज़ेद ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मर्सुदी से मुलाक़ात की. माना जा रहा है कि वाज़ेद म्यांमार, थाईलैंड का समर्थन पाने की कोशिश में भी हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में साइमा वाज़ेद ने कहा, ”बांग्लादेश और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता अच्छी रही. हम दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध और सहयोग की उम्मीद करते हैं.”
साइमा वाज़ेद इससे पहले अगस्त में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपनी मां के साथ दक्षिण अफ्रीका भी गई थीं.
इस दौरे में वो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिली थीं.






