खूब बिकी कृष्णा-राधा ड्रेस जन्माष्टमी पर्व पर

बिलासपुर। जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण के वस्त्र, कान्हा को पहनाए जाने वाले कपड़ों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इतना ही नहीं छोटे बच्चों को भी कृष्णलला के अवतार में तैयार करवाया जाता है. कई स्कूलों मों तो कृष्ण और राधा के ड्रेस में बच्चों को भाग लेना होता है. छोटे-छोटे बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं. यही कारण है कि भगवान कृष्ण के पोशाक के साथ-साथ राधा कृष्ण के ड्रेस की भी मांग बढ़ जाती है. जन्माष्टमी के पहले बाजारों में ऐसे ड्रेस की काफी डिमांड रहती है. लोग भी मुंहबोली कीमत में राधा-कृष्ण की ड्रेस को खरीदते हैं.

मोर के पंख के साथ बांसुरी और कृष्ण जी के गेटअप के कपड़े और अन्य सामानों की लोग खूब खरीदी कर रहे हैं. जन्माष्टमी के साथ ही अगले 15 दिनों तक स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी और कृष्णा सजाओ प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों के पालक पहले ही तैयारी शुरू कर दिए हैं. इस वजह से बाजार में पूजा की सामग्री खरीदने वालों के अलावा बच्चों के लिए कृष्णा के ड्रेस की खरीदी के लिए भीड़ काफी अधिक है. दरअसल, कई स्कूलों में बच्चों की कृष्णा और राधा के गेटअप में प्रतियोगिता भी होती है. इसके लिए खरीदारों की संख्या भी बाजारों में अधिक होती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई