जेल में हुए झगड़े का बदला लेने आए थे हमलावर, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास देव ठाकुर पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध का सीसीटीवी वायरल हो रहा है. सीसीटीवी में तीन आरोपी बाइक से जाते नजर आ रहे है. उनमें से एक ने बाइक से उतारकर देव पर फायरिंग कर दी. इधर, पुलिस घटना के बाद जांच में जुट गई है. पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जेल में रहने के दौरान रविदास गिरोह से देव के साथ मारपीट हुई थी. मारपीट का बदला लेने के लिए ही देव पर फायरिंग करवाई गई.






