कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टर पर लापरवाही का मामला सामने आया, बिरसानगर निवासी कपिल सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, इसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर मरीज को ना देखने का आरोप लगाते हुए, अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई, हालांकि मरीज की मौत के बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटे बवाल चला रहा, सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंच, पूरे मामले की जानकारी मरीज के परिजनों से ली और उसके बाद मरीज को आश्वासन दिया गया की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी, परिजनों का साफ तौर पर आरोप था कि 24 साल का उनका भाई नशा करता था जिसकी वजह से उनका तबीयत खराब हुआ मगर कई घंटे से बार-बार डॉक्टर को बुलाया जा रहा था और मेरा भाई तड़प रहा था बावजूद कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया है और जब इसकी सांस रुक गई तो डॉक्टर जाकर देखें और उसे मृत घोषित कर दिया ।






