मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, भाजपा की नजर में स्थिति सामान्य: कांग्रेस

glish दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING ग्रोवेरो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने हैदराबाद में नए कार्यालय का उद्घाटन कियापुथुप्पल्ली उपचुनाव: जोरदार प्रचार अभियान से 72.91% लोग बूथों पर पहुंचे; 10 साल में सबसे कम मतदानमदुरै कामराज विश्वविद्यालय के छात्र अंतिम वर्ष के बकाया नतीजों में देरी से नाराज हैंमौसम चेतावनी: आंध्र प्रदेश के उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे बारिश हो सकती222% पर, केरल का ग्रामीण टेलीघनत्व राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक हैकरीब 30 अपार्टमेंट बाढ़ में डूब गएखेत पहुंचे ग्रामीणों पर भालुओं का अटैक, एक की मौतमद्रास HC ने CSI मॉडरेटर के रूप में बिशप ए धर्मराज रसलम का चुनाव रद्द कर दियाचक्रवात ने दक्षिणी ब्राज़ील को तबाह कर दिया; 20 से अधिक मरे, सैकड़ों विस्थापितराज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी Home/भारत/डेंगू का कहर! डॉक्टर… भारत डेंगू का कहर! डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर ₹267.90 jantaserishta.com6 Sept 2023 10:01 AM x हमें फॉलो करें डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 289. नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार को होम्‍योपैथी की 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पतालों को बेहतर प्रबंधन की हिदायत दी गई है। डेंगू के आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को सामने आए 10 नए मामलों के बाद आप एक्टिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। डेंगू से हुई जिले की पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। Also Read – मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, भाजपा की नजर में स्थिति सामान्य: कांग्रेस सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को 28 वर्षीय होम्योपैथिक महिला चिकित्सक की मौत हो गई थी। सेक्टर 122 निवासी महिला चिकित्सक की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसे आईसीयू में भी रखा गया था। इस दौरान डेंगू की एंटीजन रैपिड एनएस 1 की जांच कराई गई थी। महिला की हालत ज्यादा खराब होने के चलते परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए थे। Also Read – नकदी और मोबाइल लूटा, फिर युवक की चाकू मारकर की हत्या स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतक के पूरे घर के अलावा आसपास के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया गया है। एंटी लारवा के दवा का छिड़काव भी करने के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है की घरों के अंदर पानी इक्कठा न होने दे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को अमली जामा पहनाने की कवायत तेज कर दी गई है। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी फागिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। TAGSनोएडानोएडा न्यूज़स्वास्थ्य विभागडेंगूNOIDANOIDA NEWSHEALTH DEPARTMENTDENGUE दुनिया की ताजा खबरें, देश की बड़ी खबरें और राज्‍यों से जुड़ी हर खबर English में पढ़ने यहां क्लिक करें https://adani.news/ भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ। Janta Se Rishta News App: डाउनलोड करें जनता से रिश्ता न्यूज़ एप और पाएँ हिंदी में ताजा समाचार, छत्तीसगढ़ समेत देश-दुनिया की खबरें, फिल्म और मनोरंजन की खबरें, बिज़नेस अपडेट्स, जॉब अलर्ट, खेल दुनिया की हलचल, धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि, अभी डाउनलोड करें! Next Story भारत मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, भाजपा की नजर में स्थिति सामान्य: कांग्रेस jantaserishta.com6 Sept 2023 10:30 AM x हमें फॉलो करें नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मणिपुर में इम्‍फाल घाटी के सभी पांच जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद बुधवार को सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में चार महीने बाद भी हिंसा का दौर जारी है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार की नजरों में स्थिति ‘सामान्य’ है। राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 की जोरों पर चल रही तैयारियों के बीच केंद्र पर कटाक्ष करते हुए रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”नई दिल्ली में जी-20 हो रहा है, जबकि इम्‍फाल घाटी के सभी पांच जिलों में अगले पांच दिन पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। हिंसा का दौर चार महीने बाद भी जारी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के लिए मणिपुर में स्थिति ‘सामान्य’ है।” उनकी यह टिप्पणी एहतियात के तौर पर इम्‍फाल घाटी के सभी पांच जिलों में अगले पांच दिनों के लिए कर्फ्यू लगाए जाने के बाद आई है। गंभीर कानून-व्यवस्था की समस्याओं की आशंका के कारण, मणिपुर सरकार ने बुधवार को मेइती बहुल पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू में ढील रद्द कर दी है। प्रशासन ने कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (सीओसीओएमआई) द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
मैतेई समुदाय की एक प्रमुख संस्था सीओसीओएमआई और उसकी महिला शाखा ने आदिवासी बहुल चुराचांदपुर जिले से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड को हटाने के लिए बुधवार को विरोध मार्च बुलाया। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के सभी पांच जिलों – बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इम्‍फाल पश्चिम और इम्‍फाल पूर्व में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है और मंगलवार शाम से एहतियात के तौर पर विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। पिछले कई सप्‍ताह से घाटी के सभी पांच जिलों में सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। मणिपुर में 3 मई को हिंसक जातीय झड़पें शुरू हुईं और तब से अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई