जल संसाधन विभाग ने दो कार्य के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की पकरीटोला जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 13 लाख 04 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को करीब 196 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। वही बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की हसंपुर व्यपवर्तन योजना में वियर सुधार, नहर लाईलिंग एवं पक्के कार्यो का सुधार कार्य के लिए दो करोड़ 55 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित