गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक घर में पिता के श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे खर्च करने को लेकर विवाद हुआ और छोटा भाई हैवान बन गया. उसने कुदाल से काटकर बड़े भाई की हत्या कर दी. ये घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है. शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, बंजरिया गांव निवासी विरेंद्र की सात दिन पहले मौत हो गई थी. उसके दो बेटे अश्वनी और आदित्य हैं. निधन के बाद घर में श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे के खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया. इसी में नाराज छोटे भाई आदित्य ने बड़े भाई पर कुदाल से हमला कर दिया और फरार हो गया. घटना के बाद घायल अश्वनी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिता की मौत के बाद बेटे की हत्या से पूरा परिवार टूट गया.
दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING अभिभावकों की ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चों का व्यवहार, जानें और लाएं खुद में बदलावतेल की कीमत, ग्रीनबैक की अस्थिरता से बाजार में तेजी आएगीहैदराबाद में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति आत्महत्या के लिए मजबूर हो गयानिजी एवं सहकारी विक्रेता ‘पास मशीन’ के द्वारा ही उर्वरक का विक्रय करें : कृषि विभागनुकसान से कई ज्यादा है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे, बढ़ती हैं रिश्तों की उम्रपुलिस ने लुटेरों व चोरों के एक गिरोह का किया पर्दाफाशवी हनुमंत राव ने केवीपी की टिप्पणियों पर चुटकी लीहोमसिकनेस बढ़ा सकता हैं आपका तनाव, जानें इसे दूर करने के तरीकेआपको भी दिन भर आती रहती है उवासी और होती है थकान , इन बीमारियों के लक्षणग्रोवेरो ने हैदराबाद में नया कॉर्पोरेट कार्यालय खोला Home/भारत/पैसे को लेकर झगड़ा:… भारत पैसे को लेकर झगड़ा: छोटे भाई ने बड़े को कुदाल से काट डाला, पिता के श्राद्धकर्म की चल रही थी तैयारी ₹263.29 jantaserishta.com5 Sept 2023 12:42 PM x हमें फॉलो करें दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक घर में पिता के श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे खर्च करने को लेकर विवाद हुआ और छोटा भाई हैवान बन गया. उसने कुदाल से काटकर बड़े भाई की हत्या कर दी. ये घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है. शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, बंजरिया गांव निवासी विरेंद्र की सात दिन पहले मौत हो गई थी. उसके दो बेटे अश्वनी और आदित्य हैं. निधन के बाद घर में श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे के खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया. इसी में नाराज छोटे भाई आदित्य ने बड़े भाई पर कुदाल से हमला कर दिया और फरार हो गया. घटना के बाद घायल अश्वनी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिता की मौत के बाद बेटे की हत्या से पूरा परिवार टूट गया. Also Read – पुलिस ने लुटेरों व चोरों के एक गिरोह का किया पर्दाफाश इस वारदात से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की संपति विवाद को लेकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. उधर, दरभंगा में 12वीं की छात्रा की कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. इसके बाद वो फरार हो गया. खून से लथपथ छात्रा को दरभंगा DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका इलाज चल रहा है. अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जाले थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई दिल दहला देने वाली इस वारदात को लेकर छात्रा के मामा ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने वाले कृष्ण कुमार की नीयत ठीक नहीं थी. जब भांजी ने विरोध किया तो उसने जान लेने की कोशिश की. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.






