सरकारी स्कूलों में छुट्टी कटौती वापस होने के बाद भी सियासत

पटना: बिहार के स्कूलों में छुट्टी में कटौती के फैसले को सरकार ने भले ही वापस ले लिया हो, लेकिन इसको लेकर जारी सियासत अब भी थमी नहीं है। छुट्टी कटौती के आदेश पर घिरी सरकार ने सोमवार को बैकफुट पर आते हुए छुट्टी कटौती के आदेश को वापस ले लिया। शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टी कटौती के आदेश के बाद भाजपा और शिक्षक संघ इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद की थी और अंततः सरकार को इस आदेश को वापस लेना पड़ा। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर मुख्यमंत्री से पूछा कि पाठक जी से और कितनी फजीहत कराएंगे नीतीश जी? भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के के पाठक फिलहाल बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने शिक्षा विभाग द्वारा हिंदू सनातन धर्म के त्यौहारों की रद्द छुट्टियों को वापस लेने पर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। निखिल ने नीतीश कुमार को मोहम्मद बिन तुगलक बताते हुए बिहार की आम जनता और समस्त शिक्षक समुदाय से माफी माँगने को कहा। निखिल ने नीतीश कुमार से बिहार के सभी शिक्षकों के खिलाफ की जा रही विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन वापस लेने की भी माँग की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित