कांग्रेस का बड़ा दावा, मोदी सरकार ने बदला देश का नाम

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के बुलावे के बाद से राजनैतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। मोदी सरकार एक देश-एक चुनाव के लिए पैनल की घोषणा कर चुकी है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर पहले से हमलावर है। अब चर्चा इस पर तेज हो गई है कि सरकार संविधान में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार संविधान से इंडिया हटाकर भारत करने जा रही है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने संविधान से INDIA नाम हटा दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जी-20 डिनर के लिए आमंत्रण में मेजबान के तौर पर प्रेसिडेंड ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेेंट ऑफ भारत लिखा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है।
दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, केस दर्जसोनोवाल का कहना है कि विशाखापत्तनम क्रूज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार हैWWE Raw Results: नई फोर्स मेन रोस्टर में शामिल हुई, गुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब बरकरार रखाअपनी जिंदगी से जुड़े ये राज रखें हमेशा गोपनीय, आपको ही होगा फायदाबांदीपोरा गतिविधियों की श्रृंखला के लिए तैयार हैसोनोवाल का कहना है कि विशाखापत्तनम क्रूज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार हैकौशल और नौकरियों के बीच अंतर को पाटनाएनसीवेब में दाखिले के लिए आज जारी होगी स्पेशल कट ऑफ, आवेदन के लिए छात्राओं को दो दिनअपने पिता से बहुत करीब होती हैं बेटियां, जरूर सीखें उनसे ये बातेंपुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मन्नू उर्फ कामेश्वर घायल Home/भारत/कांग्रेस का बड़ा दावा,… भारत कांग्रेस का बड़ा दावा, मोदी सरकार ने बदला देश का नाम ₹285.75 jantaserishta.com5 Sept 2023 12:26 PM x हमें फॉलो करें नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के बुलावे के बाद से राजनैतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। मोदी सरकार एक देश-एक चुनाव के लिए पैनल की घोषणा कर चुकी है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर पहले से हमलावर है। अब चर्चा इस पर तेज हो गई है कि सरकार संविधान में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार संविधान से इंडिया हटाकर भारत करने जा रही है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने संविधान से INDIA नाम हटा दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जी-20 डिनर के लिए आमंत्रण में मेजबान के तौर पर प्रेसिडेंड ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेेंट ऑफ भारत लिखा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। Also Read – युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, केस दर्ज संसद के विशेष सत्र शुरू होने में 13 दिन से भी कम का वक्त बचा है। जैसे-जैसे संसद का विशेष सत्र नजदीक आ रहा है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार एक देश-एक चुनाव के अलावा महिला आरक्षण बिल भी ला सकती है। विपक्ष में यह भी चर्चा है कि सरकार संविधान में बड़े बदलाव कर सकती है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान से INDIA शब्द को हटाना चाहती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “क्या ये खबर वाकई सच है! राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी-20 डिनर आयोजित किया है, इसमें प्रेसिडेंड ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंड ऑफ भारत लिखा गया है। अब संविधान के आर्टिकल 1 को ऐसे पढ़ा जा सकता है- भारत, जो इंडिया था राज्यों का संघ है। अब तो राज्यों के समूह पर भी खतरा है।”
बीजेपी नेताओं में भी INDIA नाम हटाने को लेकर मांग की जा रही है। बीजेपी सांसद हरनाथ यादव ने भी मांग की है कि संविधान से इंडिया नाम हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत नाम से हमे जो ऊर्जा मिलती है, वो इंडिया नाम से नहीं। भारत नाम हमारे दिल में बसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, “प्रेसिडेंड ऑफ भारत! ख़ुशी और गर्व है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।
इंडिया नाम हटाने की मांग आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी की है। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी मांग की है कि इंडिया नाम हटाकर भारत कर देना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित