झमाझम बारिश ने बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
जमशेदपुर में रविवार को बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. रविवार दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई इससे मौसम खुशनुमा हो गया. हालांकि बारिश से कई जगह जलजमाव भी देखने को मिल रहा है. बीते कई दिनों से जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी. मौसम विभाग ने जमशेदपुर व आस-पास के क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. वहीं लोगों से अपील की है कि लोग बारिश में सुरक्षित स्थान चले जाए और पेड़ों के नीचे शरण ना लें. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आठ सितंबर तक जिले में गर्जन के साथ बारिश होती रहेगी. मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा.






