जमशेदपुर : आईआरसीटीसी टूरिज्म के द्वारा भारत गौरव ट्रेन यात्रियों को माता वैष्णो देवी का दर्शन कराने के लिए कोलकाता से लगभग शुक्रवार शाम 4 बजे ट्रेन रवाना की गई है

जमशेदपुर : आईआरसीटीसी टूरिज्म के द्वारा भारत गौरव ट्रेन यात्रियों को माता वैष्णो देवी का दर्शन कराने के लिए कोलकाता से लगभग शुक्रवार शाम 4 बजे ट्रेन रवाना की गई है जो कि झाड़ग्राम, खड़कपुर, टाटानगर, बोकारो, राउरकेला होते हुए माता वैष्णो देवी (कतरा) पहुंचेगी जो कि 11 से 10 दिन की यात्रा रहेगी जिसमें कि जमशेदपुर टाटानगर से लगभग 70 यात्री आज माता वैष्णो देवी (कतरा) दर्शन के लिए रवाना होंगे। रात के लगभग 10:00 बजे टाटानगर स्टेशन पर पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 10 बजकर 06 मिनट पर यहां से राउरकेला, रांची होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाएगी। आईआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर जफर आजम ने कोलकाता से भारत गौरव ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर शाम के 4 बजे रवाना किया गया था। भारत गौरव अपने पहले दिन ही लगभग 2 घंटे विलंब से चल रही है और टाटानगर स्टेशन में यात्रियों को लगभग 8:30 से बुलाकर ही बैठाया गया है। इस भारत गौरव ट्रैन में कुल यात्रियों की संख्या 495 है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई