मेष
ये राशि के चमकने का वक्त है. सेहत अच्छी रहेगी, आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी. आज कोई पुराना काम पूरा होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति रहेगी. परिवार में कुछ बातों के लेकर मदभेद हो सकता है.
वृष
आज दिन अच्छी बीतने वाला है. कोई नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. घर से कोई खुशखबरी मिल सकती है. नया निवेश कर सकते हैं.
मिथुन
आज किसी नए काम की शुरुआत न करें, इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. आज सेहत का भी खास ख्याल रखें. आर्थिक रूप से दिन अच्छा बीतने वाला है.
कर्क
सेहत अच्छी रहेगी. करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं. मेहनत और लगन का फल मिलेगा. अपनी वाणी पर संतुलन रखें, वरना किसी बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं. व्यापार और व्यवसाय में बड़ा लेनदेन न करें.
सिंह
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप किसी सहकर्मी का बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम बन सकते हैं. दिनभर खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे. मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. प्रॉपर्टी में विवाद हो सकता है.
कन्या
आपका आज दिन अच्छा रहने वाला है. आज नया काम शुरू कर सकते हैं. सफलता हासिल होगी. मांगलिक कार्यों के योग बन रहे है. व्यापार व्यवसाय में लंबी साझेदारी बन रही है. इससे आने वाले दौर में फायदा मिलेगा.
तुला
आज लापरवाही आपको भारी नुकसान करवा सकती है. सतर्क रहें. गाड़ी आदि चलाते समय सावधान रहें. आज भागदौड़ ज्यादा रहने वाली है. परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
वृश्चिक
आज किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं. नए व्यापार का मन बन सकता है. आज परिवार में सबको साथ लेकर चलें. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. सेहत का ध्यान रखें.
धनु
आज आप परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा बीतने वाला है. परिवार के साथ मौजमस्ती के पल बिताएंगे. आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी.
मकर
आज परिवार में विवाद हो सकता है. इससे मन अशांत रहेगा. परिवार के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कुंभ
आज किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए व्यवसाय में अपने साझेदार से सावधान रहें. वरना आपको बड़ी आर्थिक हानि भी हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें.
मीन
आज व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है. इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. आज अपनी वाणी संयमित रखें वरना वाद विवाद में फंस सकते हैं.






