*चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले में रेल चक्का जाम हुआ है। चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गए।*

चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवानों को गोली लगी है। घायल जवानों में कॉन्स्टेबल सुशांत और हवलदार मुन्ना शामिल है। कॉन्स्टेबल सुशांत को पैर में गोली लगी है। जबकि, हवलदार मुन्ना को सीने में गोली लगी है। मुन्ना की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा लाया जा रहा है। दोनों जवानों को रांची लाने के लिए हेलीकॉप्टर निकल चुकी है। कुछ देर में हेलीकॉप्टर रांची पहुंचेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई