जमसेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी नगर के द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकार ने कहा कि जनप्रिय नेता डॉ. अजय कुमार के जन्मदिन पर सिर्फ जमशेदपुर में ही नही बल्कि पूरे झारखंड में उनका जन्मदिन बड़े हू धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. एक व्यक्ति के खून से कई लोगों की जान बचायी जा सकती है. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबलू चौहान,सुल्तान अहमद,राजा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.।






