झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर परिसदन में पहुंचने पर डीआईजी अजय लिंडा और आयुक्त मनोज कुमार ने उनका स्वागत किया. परिसदन में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राज्यपाल बहरागोड़ा में होने वाले एक दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वे पहले जमशेदपुर परिसदन पहुंचे. यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद बहरागोड़ा के लिए रवाना हो गए. समारोह में शामिल होने के बाद वे वापस जमशेदपुर लौटेंगे और फिर रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.






