कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में गुरुवार सुबह अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे आशा देवी को उसके पति लालू यादव ने बीच सड़क पर चाकू मारकर घायल कर दिया.

कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में गुरुवार सुबह अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे आशा देवी को उसके पति लालू यादव ने बीच सड़क पर चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इधर, आशा लहूलुहान अवस्था में सड़क पर ही पड़ी रही. बच्ची चंचल ने लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद आशा को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया. आशा अपने पति से बीते डेढ़ माह से अलग रहकर भाटिया बस्ती निवासी संदीप गोराई के घर पर काम करती है. घटना की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि सुबह आशा की बेटी रोते हुए आई और घटना के बारे में बताया. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया. संदीप ने बताया कि आशा का पति शराब का सेवन करता है और पत्नी के साथ मारपीट करता है, जिस कारण वह पति से अलग रह रही थी. फिलहाल आरोपी पति फरार चल रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई