नोएडा ​प्राधिकरण जल्द बसाएगा न्यू नोएडा शहर

कहां बसेगा न्यू नोएडा ? जैसा कि ‘जनता से रिश्ता’ मंच पहले भी बता चुका है कि न्यू नोएडा को नोएडा प्राधिकरण बसाएगा। इस नए शहर को विकसित करने के लिए गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी तहसील व बुलंदशहर जिले की सिकंद्राबाद तथा सदर तहसील के 88 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन्हीं 88 गांवों की कम से कम 21 हजार हेक्टेयर भूमि पर न्यू नोएडा शहर बसाया जाएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना सिटी की तरह से ही न्यू नोएडा शहर में उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां औद्योगिक सेक्टरों के साथ ही संस्थागत व कॉमर्शियल सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

बोर्ड की बैठक में पास होगा प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण ने न्यू नोएडा के मास्टर प्लान पर पहले से ही काम शुरू कर रखा है। देश की नामी संस्था स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट के द्वारा मास्टर प्लान को अंतिम रुप देने का काम चल रहा है। अब नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम. ने तय किया है कि न्यू नोएडा के पूरे प्लान को शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होते ही नए शहर की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी है कि नोएडा प्राधिकरण के संचालन का पूरा काम प्राधिकरण का बोर्ड ही करता है। यह भी बता दें कि न्यू नोएडा शहर भी उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम 1976 (Uttar Pradesh Industrial Development Act 1976) के तहत ही विकसित किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई