जमशेदपुर : झारखण्ड गौ सेवा आयोग के उपाध्य्क्ष श्री राजू गिरी ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस एवं उलियान स्थित शहीद के बेदी पर पहुंचकर उन्हें अपनी पुष्पांजलि दी एवं अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्री राजू गिरी ने कहा की निर्मल दा ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को एक नए मुकाम पर पहुंचाया और झारखंड के आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाने का काम किया । श्री राजू गिरी ने कहा कि आज हमें शहीद निर्मल महतो सपनो को सकार कर झारखण्ड को शोषण मुक्त करना है , इस अवसर पर सतपाल सिंह , सतीश सिंह ,सुनील महतो , जेम्स डेविड ,श्रीनू राव, दिनेश , अरविन्द कुमार , सोनो सिंह , संजय सींग , पांडेय , रघु राम , आदि लोग शामिल थे






