TODAY HOROSCOPE: कर्क को मिलेगी हर काम में सफलता, तो मेष के भीतर होगा नेगेटिव एनर्जी का संचार, जानें अपनी राशि का हाल

मेष राशिः- आज के दिन इस राशि के जातकों के भीतर नेगेटिव एनर्जी का संचार होगा. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि, मन-मस्तिष्क बहुत अच्छा रहेगा. प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है. आज के दिन काली वस्तु का दान करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

वृषभ राशिः- आज के दिन इस राशि के जातकों के ऊपर भय का पहरा होगा. मन में डर की वजह से आशंकित रहेगा. सिर-दर्द या आंखों के दर्द से परेशान हो सकते हैं. कुल मिलाकर स्वास्थ्य मीडियम रहने वाला है. व्यापार भी अच्छी तरह से चलेगा. हालांकि, लाल रंग की वस्तु का दान करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

मिथुन राशिः- आज के दिन इस राशि के जातकों पर मानसिक दबाव बना रहेगा. यात्रा करते समय कष्ट मिल सकता है. साथ ही आर्थिक परेशानियां भी पीछा कर सकती हैं. हेल्थ ठीक-ठाक रहेगा. आज के दिन मां काली का आशीर्वाद लेना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है.

कर्क राशिः- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा बीतने वाला है. आप अपने सभी कामों को बहुत सरलता के साथ पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और पदोन्नति के योग बन रहे हैं. घर के बाहर कहीं जाना पड़ सकता है. सरकारी लाभ की प्राप्ति होगी और स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा.

सिंह राशिः- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. पूर्व निर्धारित कार्यों के लिए आप ज्यादा प्रयास करेंगे. आज आप धार्मिक और मांगलिक कामों में व्यस्त हो सकते हैं. आज आप क्रोध भी ज्यादा करेंगे ऐसे में किसी को कुछ बोलने से पहले सावधानी बरतें. संतान और व्यापार में परेशानियों की वजह से आपका मन अशांत रह सकता है.

कन्या राशिफलः- आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए काफी बेहतर है. आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और बाहरी चीजों के खान-पान पर रोक लगाना चाहिए. आज आप और दिन की अपेक्षा ज्यादा क्रोधित रह सकते हैं. ऐसे में किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी में गुस्सा न रखें. पानी वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा आज आपका खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में नियम विरुद्ध कामों से दूरी बनाकर रहें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई