नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस मिल गई है, सोमवार को सत्र की शुरुआत होने से पहले लोकसभा सचिवालय द्वारा इसका नोटिस जारी कर दिया गया है. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसपर बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी. ऐसे में राहुल गांधी को उनकी संसद सदस्यता वापस मिल गई है. Also Read – CISF कांस्टेबल हनीट्रैप में फंसा? मचा हड़कंप, मोबाइल फोन जब्त






