नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक’ पेश करेंगे। इस दौरान राज्यसभा में हंगामे के आसार बने हुए हैं। विपक्ष के कई सांसदों ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग एक बार फिर दोहराई है। इसके लिए विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा स्थगन नोटिस दिया गया है। इन सांसदों की मांग है कि सोमवार को राज्यसभा के सभी कार्यों को स्थगित करते हुए मणिपुर हिंसा पर नियम 276 के तहत विस्तार से चर्चा कराई जाए। वहीं राज्यसभा में सत्ता व विपक्ष के बीच इस विधेयक को लेकर कांटे की लड़ाई मानी जा रही है। हालांकि अब सत्तापक्ष की राह काफी आसान हो चुकी है। इस विधेयक के लिए उन्हें राज्यसभा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन भी हासिल है।
इन सांसदों की मांग है कि सोमवार को राज्यसभा के सभी कार्यों को स्थगित करते हुए मणिपुर हिंसा पर नियम 276 के तहत विस्तार से चर्चा कराई जाए। वहीं राज्यसभा में सत्ता व विपक्ष के बीच इस विधेयक को लेकर कांटे की लड़ाई मानी जा रही है। हालांकि अब सत्तापक्ष की राह काफी आसान हो चुकी है। इस विधेयक के लिए उन्हें राज्यसभा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन भी हासिल है।






