जमशेदपुर मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम बस्ती में अपराधियों ने मनीष यादव नामक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया, जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एमजीएम अस्पताल लाए जंहा उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टीएमएच भेज दिया जंहा उसका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी ने इसे दी गोली मार दी है, एक गोली हाथ मे लगा है तो दूसरा गीली उसके कमर में लगी है, फिलहाल मनीष का इलाज टीएमएच में चल रहा है, स्थानीयों का यह भी कहना था कि इससे पूर्व में भी विवाद हुआ था उलीडीह पुलिस को सूचना दी गई थी मगर पुलिस ने कोई करवाई नही की, जिससे उन लोगों का हौसला बढ़ गया और आज मनीष को गोली मार दी गई, सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।






