उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती की रहने वाली महिला उषा मंडल को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट के घर से निकाल दिया है। इसके बाद महिला मानगो के छोटे ब्रिज पर पहुंची और वहां से छलांग लगाकर नदी में कूदने की कोशिश की। महिला अपनी जान देना चाहती थी। वह जैसे ही ब्रिज की जाली पर चढ़ रही थी। तभी एक महिला पहुंच गई और उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि दुर्गा पूजा में उसकी दोस्ती संदीप मछुआ नामक युवक से हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। 3 महीने पहले उसने उलीडीह थाने में पति की शिकायत कर दी थी कि वह शादी नहीं कर रहा है। इसके बाद पुलिस के कहने पर संदीप ने शादी की। महिला को पहले पति से एक बेटी है। महिला का कहना है कि 3 महीने तक संदीप मछुआ ने उसे ठीक से रखा और अब मारपीट कर निकाल दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






